Israel destroys Houthis: हूतियों के खिलाफ इजरायली फौज के 100 से ज्यादा फाइटर जेट ने बोला हमला, सना और होदेइदा तबाह

By अभिनय आकाश | Dec 28, 2024

इजरायल ने पाकिस्तान के दोस्तों पर सबसे बड़ा हमला किया है। इजरायल के 100 से अधिक लड़ाकू विमानों ने उन आतंकियों के ठिकाने उड़ा दिए हैं, जिन्हें पाकिस्तान से मदद मिल रही थी। प्रधानमंत्री  बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद एयरफोर्ट हेडक्वार्टर में बैठकर इस ऑपरेशन को लाइव देखा। ये हमला जिन आतंकियों के खिलाफ किया गया है वो इजरायल और भारत दोनों के दुश्मन हैं। मगर पाकिस्तान के पक्के यार हैं। इजरायल की सेना ने यमन में घुसकर हूती आतंकियों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इजरायल के 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने हूती आतंकियों से जुड़े कई ठिकानों को तबाह किया है। जिनमें यमन की राजधानी सना का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पश्चिमी तट के तीन बंदरगाह शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या इजराइल ने सीरिया में फोड़ा छोटा परमाणु बम? हर तरफ धुंआ-धुंआ

भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प और अन्य अभियानों के तहत हूती आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू किया। भारत ने कई जहाजों को बचाया। 110 लोगों की जान भी बचाई। जिसमें 45 भारतीय नागरिक थे और 65 दूसरे देशों के नागरिक थे। अमेरिका ने भी इजरायल पर हमला कर रहे हूतियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रॉसपैरिटी गार्जियन चलाया। मगर हैरानी तो तब हुई जब पाकिस्तान ने भारत और अमेरिका के ऑपरेशन में हिस्सा ही नहीं लिया। पाकिस्तान ने सीधे सीधे साथ देने से मना कर दिया और हूतियों के साथ जाकर खड़ा हो गया। अमेरिका ने खुलासा किया कि हूतियों को पाकिस्तानी नागरिक हथियार भी सप्लाई कर रहे हैं। 

Stay updated with International News in Hindi 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की