मप्र के रायसेन में बस पलटने से 12 से अधिक यात्री घायल, आठ की हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2025

रायसेन जिले में रक्षाबंधन के दिन यात्रियों से खचाखच भरी एक बस के कथित तौर पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें आठ की हालत गंभीर है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीवास्तव ने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद यात्रियों की चीखपुकार सुनकर उड़दमऊ एवं जैतपुर के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस की खिड़कियां एवं कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को गैरतगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से आठ की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेजा गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घायलों को ले जाने के लिए दो घंटे तक जब कोई एंबुलेंस या सरकारी वाहन नहीं पहुंचा तो लोग निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे।

प्रमुख खबरें

अंकित बालियान हत्याकांड: Muzaffarnagar में तीन फरार आरोपियों की संपत्ति अदालत के आदेश पर कुर्क

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Khatron Ke Khiladi 15 Winner | अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख और चमचमाती कार

Congress ने मांगा CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा, जस्टिस भुइंया की टिप्पणी का दिया हवाला