नाइजीरिया में हथियारों के दम पर 120 से ज्यादा स्कूली छात्रों को किया गया अगवा, अब तक 28 छोड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

कानो (नाइजीरिया)। नाइजीरिया में हथियारों से लैस अपहरणकर्ताओं ने जुलाई की शुरुआत में उत्तरी शहर दामिशी में ‘बेथेल बैपटिस्ट हाई स्कूल’ से अगवा किए गए 120 से अधिक छात्रों में से 28 छात्रों को रिहा कर दिया है। गिरजाघर अधिकारियों ने इन बच्चों को रविवार को स्कूल में उनके अभिभावकों को सौंप दिया। ‘ बैपटिस्ट कन्वेंशन’ के अध्यक्ष इस्राइल अकांजी ने बताया कि 80 से अधिक छात्र अब भी बंदूकधारियों के कब्जे में हैं। पांच जुलाई को स्कूल से अगवा किए गए छात्रों में से अभी तक 34 को या तो छोड़ दिया गया है या वे खुद बंदूकधारियों के कब्जे से भाग निकले। ये छात्र कब रिहा हुए इसकी कोई जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक खेलों पर कोरोना का कहर, कोविड के 16 नये मामले आए सामने

उनकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है। मोहम्मदु बुहारी ने नाइजीरिया की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की दिशा में कदम उठाने का वादा करते हुए राष्ट्रपति चुनाव जीता था, लेकिन नाइजीरियाई स्कूलों से अपहरण के बढ़ते मामलों को रोकने में वह नाकाम रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता