भारत में कोरोना के 12,000 से अधिक नए मामले आए सामने, 78 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

नयी दिल्ली। देश मेंकोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 12,059 नए मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,26,363 हो गई है और इस महीने यह तीसरा मौका है जब एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से नीचे रही। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण देश में 78 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,996  हो गई है। इसमें कहा गया है कि इस महामारी से होने वाली मृत्यु के दैनिक आंकड़ों में यह संख्या पिछले नौ महीने में सबसे कम है।

इसे भी पढ़ें: चमोली सैलाब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- उत्तराखंड के साथ खड़ा है पूरा भारत

कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 1,05,22,601 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 97.20 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या दो लाख से कम है। इस समय 1,48,766 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

इसे भी पढ़ें: कभी कोविड-19 कर या उपकर लगाने का विचार नहीं रहा : निर्मला सीतारमण

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, छह फरवरी तक कुल 20,13,68,378 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,95,789 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। पिछले 24 घंटे में 78 संक्रमित लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 25, केरल में 16, पंजाब में पांच और दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश से चार-चार लोगों की मौत हुई। देश में अब तक कुल 1,54,996 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 51,280, तमिलनाडु में 12,382, कर्नाटक में 12,233, दिल्ली में 10,877, पश्चिम बंगाल में 10,202, उत्तर प्रदेश में 8,686 और आंध्र प्रदेश में 7,159 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड