महिंद्रा एक्सयूवी 300 को पहले महीने में मिली 13 हजार से अधिक बुकिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

नयी दिल्ली। उपयोगी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल में पेश स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल एक्सयूवी300 के लिये 13 हजार से अधिक बुकिंग की जा चुकी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 14 फरवरी को पेश इस एसयूवी ने पहले ही महीने में कॉम्पैक्ट एसयूवी क्षेत्र में शीर्ष तीन मॉडलों में स्थान बना लिया है। अभी देश में कुल एसयूवी की बिक्री में कॉम्पैक्ट एसयूवी की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी दर के बहाने राहुल ने साधा मोदी पर निशाना, कहा- युवाओं के अरमान टूटे

कंपनी के प्रमुख (बिक्री एवं विपणन, वाहन खंड) विजय राम नाकरा ने कहा, ‘‘कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसी उच्च प्रतिस्पर्धी श्रेणी में हमें पहले महीने में ही 13 हजार से अधिक बुकिंग मिली है और हम शीर्ष तीन में पहुंच गये हैं।’’उन्होंने कहा कि यह कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणी में 15 से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी पाने के कंपनी के लक्ष्य के अनुकूल है। नाकरा ने कहा, ‘‘एक और उत्साहजनक बात है कि 75 प्रतिशत से अधिक बुकिंग एक्सयूवी300 के शीर्ष संस्करण के लिये है।’’ एक्सयूवी 300 की कीमत 7.90 लाख रुपये से 11.99 लाख रुपये के बीच है।

इसे भी पढ़ें: फेसबुक ने दिये अधिक सुरक्षित मैसेजिंग सेवा शुरू करने के संकेत

प्रमुख खबरें

RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सुरक्षा ऑडिट पास कर Chinnaswamy Stadium में लौटेंगे IPL मैचेस

हम नहीं देंगे साथ...ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया-जापान सबने एक-एक कर किया मना, हॉर्मुज में अकेले जाने से डर गया अमेरिका

Bihar Rajya Sabha Election में NDA का महाविजय, पांचों सीटें जीतकर विपक्ष को दिया करारा झटका

Iran-US War में चीन को मिल गया मौका, ताइवान की घेराबंदी? ट्रंप हैरान!