दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 14 हजार से अधिक नए मामले आ सकते हैं: जैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 14 हजार से अधिक नए मामले आ सकते हैं। जैन ने पत्रकारों से कहा कि अस्पतालों में बिस्तर (बेड) की उपलब्धता को लेकर अभी दिल्ली की स्थिति ठीक है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई

जैन ने कहा, ‘‘ देश में हम सबसे अधिक जांच कर रहे हैं।’’ मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली में कुछ स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन संख्या चिंताजनक नहीं है। दिल्ली में लॉकडाउन लगाने के सवाल पर जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही रात्रिकालीन कर्फ्यू और सप्ताहांत कर्फ्यू जैसे कड़े कदम उठाए हैं, जो फिलहाल काफी हैं। अभी लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?