देश में कोरोना के 17 हजार से अधिक नए केस मिले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,189 हो गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 17,070 से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,34,69,234 हो गयी है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,189 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 23 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,25,139 पर पहुंच गयी है। आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,189 पर पहुंच गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.55 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 3.40 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.59 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,28,36,906 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 197.74 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

प्रमुख खबरें

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए