भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 174 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक 174 करोड़ के आंकड़े को पार कर गईं है। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को शाम सात बजे तक कोविड-19 रोधी टीकों की 31,12,641 खुराक दी गईं। उसने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियोंऔर 60 वर्ष तथा इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.82 करोड़ से अधिक यानी (1,82,01,563) एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से हांगकांग के अस्पतालों की हालत खराब, चीन के राष्ट्रपति ने चेताया

मंत्रालय ने कहा कि दैनिक टीकाकरण की संख्या देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ बढ़ने की उम्मीद है। महामारी के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था। इस साल तीन जनवरी से 15-18 साल तक के युवाओं को कोविड-19 रोधी टीका लगाना शुरू किया गया। ओमिक्रोन स्वरूप के फिर मामले तेजी से बढ़ने के बीच भारत ने 10 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चा कर्मियों, चुनाव ड्यूटी से जुड़े लोगों तथा 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को टीके की एहतियाती खुराक देना शुरू किया।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक