देश में कोविड टीकों की अभी तक 20.25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 20.25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि बुधव़ार को 18-44 आयु वर्ग के 8,31,500 लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई और टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण एक मई से शुरू होने के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 1,38,62,428 लोगों ने इसे प्राप्त किया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी खुफिया एजेंसियाँ कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच बढ़ाएँ: बाइडन

वहीं 1,52,42,964 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) ने पहली खुराक प्राप्त की है और 84,00,950 एफएलडब्ल्यू ने दोनों खुराक ली हैं। 18-44 आयु वर्ग के 1,38,62,428 व्यक्तियों ने पहली खुराक लगवाई है। टीकाकरण अभियान के 131वें दिन बुधवार को टीकों की 17,19,931 खुराक लगाई गईं। मंत्रालय ने कहा कि अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, 15,76,982 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 1,42,949 को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर