वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के दूसरे दिन हुए 21,300 से अधिक करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2019

गांधीनगर। वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को 21,300 से अधिक समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गए। इनमें से अधिकतर रणनीतिक भागीदारी से जुड़े हैं। इनमें से 21,000 एमओयू केवल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र में हुए।

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी एमओयू के मूल्य का आकलन अब तक नहीं किया जा सका है। इनमें से अनुषंगी सेवाओं के लिए एमएसएमई और बड़ी कंपनियों के बीच 3,228 करोड़ रुपये के समझौते हुए।

वाणिज्यिक कर के राज्य आयुक्त पी डी वाघेला ने कहा, “हम अब भी एमओयू के मूल्य का आकलन कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर समझौते औद्योगिक क्लस्टर से सहयोग बढ़ाने से जुड़े हैं।” 

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह