Nigeria Massacre । बंदूकधारियों के हमले में 40 से ज्यादा ग्रामीणों की मौत, कई महिलाएं और बच्चे अगवा

By एकता | Jan 04, 2026

उत्तरी नाइजीरिया का नाइजर राज्य एक बार फिर भीषण हिंसा से दहल उठा है। शनिवार शाम भारी हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने एक दूरदराज के गांव 'कसुवान-दाजी' पर धावा बोल दिया। इस बर्बर हमले में कम से कम 30 से 40 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि दर्जनों ग्रामीणों को अगवा कर लिया गया है।

चश्मदीदों का बयान

ग्रामीणों ने बताया कि यह हमला लगभग तीन घंटे तक चला। दहशत का आलम यह है कि जीवित बचे लोग अपनों के शवों को उठाने के लिए गांव लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

मृतकों की संख्या

जहां पुलिस ने 30 मौतों की पुष्टि की है, वहीं स्थानीय लोगों और कैथोलिक चर्च के प्रवक्ता रेवरेंड फादर स्टीफन कबीरात का दावा है कि मरने वालों की संख्या 40 के पार हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: व्हाइट हाउस ने वीडियो जारी कर उड़ाया Nicolas Maduro का मजाक, दिखाई गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रामीणों ने हमले से एक हफ्ते पहले ही इलाके में संदिग्ध बंदूकधारियों की मौजूदगी की सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, पुलिस प्रवक्ता वासिउ अबियोदुन ने दावा किया कि सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं, लेकिन निवासियों ने रविवार तक किसी भी सुरक्षा बल के गांव पहुंचने से इनकार किया है।

अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बने जंगल

पुलिस के अनुसार, हमलावर संभवतः पास के नेशनल पार्क के घने जंगलों से आए थे। नाइजीरिया के ये विशाल और सुनसान जंगल अब सशस्त्र गिरोहों के लिए सुरक्षित ठिकाने बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में बंदूकधारियों के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए

पुरानी घटनाएं

यह वही इलाका है जहां पिछले साल नवंबर में एक कैथोलिक स्कूल से 300 से अधिक बच्चों और शिक्षकों का अपहरण किया गया था। अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में फिरौती के लिए अपहरण और सामूहिक हत्याएं अब एक गंभीर संकट बन चुकी हैं, विशेषकर उन ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सरकार और सुरक्षा बलों की पहुंच सीमित है।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!