कर्नाटक में कोरोना के 400 से अधिक मामले, कैबिनेट का लॉकडाउन में छूट नहीं देने का निर्णय: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

बेंगलुरू। कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल सं​क्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 408 हो गयी है, इस बीच प्रदेश कैबिनेट ने जारी लॉकडाउन में तीन मई तक किसी प्रकार की राहत नहीं देने का निर्णय किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमण के कुल मामले 408 हैं। इनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 अन्य मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश के कुल 380 सक्रिय मामलों में से (एक गर्भवती महिला समेत) 378 लोग चिन्हित अस्पतालों के पृथक केंद्र में भर्ती हैं जबकि दो मरीजों को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। कोरोना वायरस के लिये प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं मंत्री एस सुरेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार सभी जिलों में ऐसे मरीजों की पहचान कर रही है जिन्हें सांस लेने में कठिनाईं और इंफ़्लुएंज़ा जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि जिन अस्पतालों ने ऐसे मामलों की जानकारी नहीं दी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मरने वाले 16 मरीजों में से 80 प्रतिशत वे लोग हैं जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है और उनमें से 11 का श्वसन में दिक्कत संबंधी इतिहास था। मंत्री ने लोगों से अपील की कि जिन लोगों को कोरोना के लक्षण महसूस होते हैं वह तत्काल चिन्हित अस्पताल में जायें। 

इसे भी पढ़ें: जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने के अभियान को नयी सोच के साथ शुरू किया जाए: जेपी नड्डा

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल