50 से ज्यादा देशों ने परमाणु प्रतिबंध संधि पर किए हस्ताक्षर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2017

संयुक्त राष्ट्र। पचास से ज्यादा देशों ने परमाणु हथियारों को प्रतिबंधित करने के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए। दुनिया के परमाणु शक्ति संपन्न देशों ने इस संधि को भले ही खारिज कर दिया हो लेकिन इसके समर्थकों ने इसे ऐतिहासिक समझौता बताया है।

गुयाना, थाईलैंड और वेटिकन ने पहले ही इस संधि को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस संधि को समर्थन करने वाले देशों में लागू करने के लिए 50 औपचारिक मंजूरियों की जरूरत है। इस संधि के लागू होने पर इन देशों में ‘‘किसी भी परिस्थिति में’’ परमाणु हथियारों को विकसित करने, परीक्षण करने, निर्माण करने, उन्हें हासिल करने, अपने पास रखने या संचय करने पर रोक रहेगी।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी