विश्वनाथ धाम का 60 प्रतिशत से अधिक का काम पूरा, विधानसभा चुनाव से पहले आप जनता के लिए शुरू

By आरती पांडेय | Aug 14, 2021

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य जोरों पर है। कॉरिडोर परियोजना की नींव साल 2009 में मौजूदा प्रदेश सरकार के कार्यकाल में रखी गई थी लेकिन स्थानीय विरोध के चलते इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था, पर जब दुबारा साल 2018 के शुरू होते-होते मौजूदा प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को एक बार फिर से शुरू किया। काशी विश्वनाथ धाम में मिले प्राचीन मंदिरों का इतिहास के दस्तावेजों को तैयार करने के लिए एएसआई भोपाल की टेंपल सर्वे की तीन सदस्यीय टीम ने अपना काम शुरू किया था। 

इसे भी पढ़ें: देश के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा! यूपी-बिहार के कई गांव में घुसा पानी, पलायन को लोग मजबूर

कई सदियों के बाद ऐसा मौका आया है जब अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। पर राम मंदिर के निर्माण कार्य का लक्ष्य 2023 में पूरा होना प्रस्तावित है वहीं बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का कार्य इसी साल नवंबर में ही पूरा हो जाएगा। कॉरिडोर में प्रमुख मार्गों के अलावा गंगा व्यू कैफे  बनाने की योजना प्रस्तावित है। यहां आने वाले श्रद्धालु दिव्य और सात्विक भोजन का प्रसाद भी ग्रहण कर सकेंगे। विश्वनाथ धाम परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक मंदिर का 60% से अधिक काम पूरा हो गया है, इस प्रोजेक्ट में जितने भी भवन बनने थे बन चुके हैं। वहां अब डेकोरेशन यानी सजावट और सुंदरीकरण का काम हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा

TTD को गाय के नाम पर बेचा मिलावटी घी, ED ने Sukriti Foods के Kailash Mangala को दबोचा

पेट्रोल की कीमत 390 रुपए के पार, गधा लेकर पाकिस्तान की असेंबली में घुस गए इमरान खान की पार्टी के नेता