महाराष्ट्र में कोरोना के 8000 से अधिक नये मामले, 80 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि बुधवार को भी जारी रही और राज्य में संक्रमण के 8,807 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,21,119 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दिये। विभाग ने कहा कि दिन में 80 और मरीजों की मौत होने की जानकारी सामने आयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 51,937 हो गई। राज्य में कोविड-19 के सामने आने वाले मामलों में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि राज्य में कोविड-19 के 6,218 नये मामले सामने आये थे। अधिकारियों ने बताया कि 80 मौतों में से 27 मौतें पिछले 48 घंटे में हुईं जबकि 22 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं। बाकी 31 मौतें उससे पहले की अवधि के दौरान हुई थीं। बुधवार को 2,772 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 20,08,623 हो गई।

प्रमुख खबरें

जनता कब तक सहेगी? Priyanka Gandhi ने LPG संकट पर Parliament में चर्चा की मांग की

Hindu Nav Varsh 2026: आर्थिक तंगी होगी दूर, घर ले आएं ये 5 Vastu Items, मिलेगी Good News

क्या हटेंगे चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar? Parliament में Impeachment Motion लाने की तैयारी में विपक्ष

वह इस पर राजनीति.. Harbhajan Singh ने कीर्ति आजाद को दिया दो टूक जवाब