आयुष्मान भारत योजना के तहत 2018 से अब तक 9.19 करोड़ से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2025

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत वर्ष 2018 में इसकी शुरुआत के बाद से 9.19 करोड़ से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हुए और उनके इलाज आदि पर 1,29,386 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसमें सबसे अधिक डायलिसिस के मामले रहे। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली।

रिपोर्ट के अनुसार, 31,005 अस्पतालों (55 प्रतिशत सार्वजनिक और 45 प्रतिशत निजी) को समिति में शामिल किया गया, जिससे योजना की राष्ट्रव्यापी पहुंच सुनिश्चित हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 82 प्रतिशत लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जिनमें से 94 प्रतिशत के पास आधार-सत्यापित कार्ड हैं, जिससे प्रामाणिकता और समावेशिता सुनिश्चित होती है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान