छह वर्षों में हुनर हाट के जरिये पांच लाख से ज्‍यादा लोगों को मिला रोजगार : नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

लखनऊ।  केंद्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने रविवार को कहा कि पिछले छह वर्ष में हुनर हाट के जरिये पांच लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। नकवी ने हुनर हाट लखनऊ के रविवार को समापन पर अवध शिल्पग्राम में पत्रकारों से कहा, ‘‘ हुनर हाट में जहां एक ओर देश के हर क्षेत्र के स्वदेशी हस्तनिर्मित दुर्लभ उत्पाद उपलब्ध हुए, वहीँ यहां आने वाले लोगों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक लजीज़ पकवानों का भी लुत्फ़ उठाया।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कुदरत का भीषण कहर, 150 मजदूरों सहित बह गया ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट

उन्‍होंने बताया कि आने वाले दिनों में ‘हुनर हाट’ का आयोजन नई दिल्ली (20 फरवरी से एक मार्च 2021 तक), कोटा (28 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक), जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, मुंबई, हैदराबाद, रांची, सूरत/अहमदाबाद, कोच्चि, पुडुचेरी आदि स्थानों पर होगा। नकवी ने बताया कि लखनऊ के ‘हुनर हाट’ में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 500 दस्तकार एवं शिल्पकाल शामिल हुए।

उन्‍होंने कहा कि ये दस्तकार, शिल्पकार अपने साथ अजरख, बाघ प्रिंट, बाटिक, बनारसी साड़ी, बंधेज, बस्तर की जड़ी-बूटियां, ब्लैक पॉटरी, ब्लॉक प्रिंट, बेंत-बांस के उत्पाद, चिकनकारी, खादी के उत्पाद, कोटा सिल्क, लाख की चूड़ियाँ, पश्मीना शाल, रामपुरी वायलिन आदि स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पाद ले कर आये। नकवी ने कहा कि ‘हुनर हाट’ में प्रतिदिन शाम को देश के जाने-माने कलाकारों द्वारा आत्मनिर्भर भारत विषय वस्तु पर पेश किये गए कार्यक्रम भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। कैलाश खेर (30 जनवरी), विनोद राठौर (28 जनवरी), सुदेश भोंसले (6 फरवरी),मोहित खन्ना (22 जनवरी), भुप्पी (23 जनवरी), रेखा राज (24 जनवरी), रानी इन्द्राणी (25 जनवरी), एहसान कुरैशी (चार फरवरी)जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों से लोगों को मंत्र मुग्ध किया। उल्‍लेखनीय है कि लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित 24वें हुनर हाट का उद्घाटन उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत