भारत में कोविड-19 टीके की अबतक 104 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली|  भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए दिये जाने वाले टीके की खुराक की संख्या बृहस्पतिवार को 104 करोड़ से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक देश में टीके की कुल 66,55,033 खुराक दी जा चुकी है, यह संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि अंतिम आंकड़े देर रात तक संकलित किये जाएंगे।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को खुराक देने के साथ शुरू हुई थी।

इसे भी पढ़ें: खराब प्रदर्शन वाले जिलों में टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा: सरकार

प्रमुख खबरें

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी