आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के दस हजार से अधिक नये मामले, 12 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

अमरावती, आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 10,310 नए मामले सामले आये और प्रदेश में महामारी से 12 लोगों की मौत हो गयी। राज्य सरकार की ओर से जारी नए बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, रविवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटों में, 9,692 संक्रमित ठीक हुये हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की सख्ंया बढ़ कर 21,39,854 हो गयी।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 12 लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,606 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि नये मामलों के सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 22,70,491 हो गयी है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,16,031 है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

ईरान ने इजरायल की तरफ दागी ब्रह्मोस से भी खतरनाक मिसाइल, 20000 KMPH स्पीड, हर कोने में ला सकती है तबाही

Assam Election से पहले Congress को तगड़ा झटका, 3 निलंबित MLA भाजपा में शामिल

युद्ध के बीच भारत पर आया बड़ा संकट, तभी बीच में कूद पड़ा रूस

चलीं धड़ाधड़ गोलियां और...अपने ही परिवार का कातिल क्यों बन गया राजकुमार? नेपाल का सबसे बड़ा शाही रहस्य