ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण 25 करोड़ पर : यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

नयी दिल्ली| केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीकरण का आंकड़ा छह महीने के भीतर 25 करोड़ तक पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री ने असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ कामगारों का ब्योरा रखने के लिए अगस्त, 2021 में ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी।

सरकार का इस पोर्टल के जरिये असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों जैसे निर्माण मजदूर, प्रवासी कार्यबल, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगारों को पंजीकृत करने का लक्ष्य है।

केंद्रीय मंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में मंत्रालय द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में कहा, ‘‘ई-श्रम पोर्टल ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के आदर्श वाक्य को पूरा करने की दिशा में खुद को एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में स्थापित किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मंच पर छह महीने से भी कम समय में 25 करोड़ पंजीकरण तक पहुंचना सामूहिक इच्छाशक्ति को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि उमंग मोबाइल एप्लिकेशन पर भी ई-श्रम पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जो केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं और राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल तक पहुंच प्रदान करता है। इस दौरान यादव ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) पेंशन योजना के तहत डोनेट-अ-पेंशन पहल की भी घोषणा की।

इस पहल के तहत नागरिक अपने घर या प्रतिष्ठान में अपने तत्काल सहायक कर्मचारियों जैसे घरेलू कामगारों वाहन चालकों, सहायकों, देखरेख करने वालों, नर्सों के लिए योगदान कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका