कश्मीर में आतंकवाद की टूटी कमर, सुरक्षा बलों ने इस साल दो दर्जन से अधिक आतंकवादी कमांडरों को किया ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक दो दर्जन से अधिक आतंकवादी कमांडरों को मार गिराया है, जिसकी वजह से उनके संगठनों के नेतृत्व ढांचे की कमर काफी हद तक टूट चुकी है। डीजीपी ने उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले साढ़े सात महीनों में कुल 26 आतंकवादी कमांडर मारे गए, जिसके बाद उनका नेतृत्व ढांचा काफी हद तक टूट चुका है। ये सब अपने संगठन में नंबर एक या नंबर दो थे। सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी सफलता है और इससे लोगों को राहत मिली है। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश