भोज मेट्रो के लिए कटेगें दो हजार से अधिक पेड़, भोपाल के पर्यावरण को होगा नुकसान

By दिनेश शुक्ल | Nov 16, 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बनने जा रही भोज मेट्रो परियोजना के दो रूटो 2 हजार 222 पेड़ काटने की रिपोर्ट मेट्रो रेल कंपनी ने सौंप दी है। भोपाल में मेट्रो परियोजना का काम तेज गति से जारी है। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने भोपालवासीयों को 2023 तक मेट्रो में सफर करने की योजना बनाई है। जिसके पहले चरण में दो रूट तय किए गए है। जिस पर भोज मेट्रो दौड़ेगी।


मेट्रो परियोजना के लिए पेड़ काटे जाने को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है। पर्यावरण विशेषज्ञों की माने तो एक वयस्क पेड़ अपनी ऊंचाई, तने की मोटाई, पत्तियों का आकार और संख्या और मौसम के आधार पर 300 लीटर से 3000 लीटर ऑक्सीजन रोजाना देता है। एक लीटर ऑक्सीजन 750 ग्राम के बराबर होती है। एक व्यक्ति एक दिन में औसत 1000 लीटर प्रति दिन ऑक्सीजन ग्रहण करता है।



वही मेट्रो रेल कंपनी द्वारा तैयार एन्वायर्नर्मेंट इम्पैक्ट असेसमेंट(EIA) रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो ट्रेन के पहले चरण में भोपाल के करोंद चौराहा से एम्स के रूट में 30 सेंमी से अधिक गोलाई के तने वाले 1199 और भदभदा से रत्नागिरि तक रूट पर 993 पेड़ हैं। यह संख्या कुल 2,192 होती है। शेष 30 पेड़ ऐसे हैं जिनका तना 30 सेंमी से कम है। मेट्रो के दोनों रूट के लिए कुल 2,222 पेड़ काटे जाएंगे। इन पेड़ों की कटाई से भोपाल को 24,132 किग्रा ऑक्सीजन कम मिलेगी।



हालंकि पेड़ों की काटने के एवज में 8828 पेड़ लगाने के लिए एक करोड़ 28 लाख 600 रुपए जमा होंगे। ताकि क्षतिपूर्ति पौधरोपण के रूप में 8,828 पेड़ लगाए जा सकें। यह अभी तय नहीं है कि यह पेड़ कब और कहां लगेंगे। प्रोजेक्ट के एन्वायर्नर्मेंट  मैनेजमेंट प्लान पर  9 करोड़ नौ लाख 72 हजार रुपए खर्च होंगे। नियमानुसार 30 सेंमी वाले एक पेड़ की एवज में 4 और इससे कम गोलाई वाले की एवज में दो पेड़ लगाना होते हैं। जबकि केंद्र ने मेट्रो प्रोजेक्ट को पर्यावरण स्वीकृति से छूट दे रखी है। लेकिन प्रोजेक्ट के लिए यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक से लोन के लिए इस तरह की रिपोर्ट की जरूरत होगी। यही वजह है कि मेट्रो रेल कंपनी ने अपने स्तर पर डिटेल रिपोर्ट तैयार की है।

प्रमुख खबरें

Amarnath Yatra Registration 2024: घर बैठे-बैठे मोबाइल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें अमरनाथ की यात्रा

IPL में रोहित शर्मा से लगता था डर, गौतम गंभीर ने किया बड़ा खुलासा

हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण मामले में शुआट्स यूनिवर्सिटी के VC को मिलेगी राहत? सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए तय की 14 मई की तारीख

Poorvottar Lok: असम में बाढ़ का प्रकोप, भारी बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन, मणिपुर के चुराचांदपुर में लूटपाट