भारत में प्रतिदिन PCR टेस्ट करने की क्षमता 1.4 लाख, जानें देश में अब तक कितने नमूनों की हुई जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने के लिए की जाने वाली पीसीआर जांच की संख्या 50 लाख से पार चली गई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 2.66 लाख से पार चले गए हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत मे कोविड-19 के मामले में रिकार्ड वृद्धि, अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में मदद के लिए केंद्रीय टीम तैनात

आईसीएमआर के अधिकारियों ने बताया कि नौ जून तक 50,30,700 नमूनों की जांच की गई है। सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 1,41,682 नमूनों की जांच की गई है। जांच करने की क्षमता प्रतिदिन बढ़ाकर 1.4 लाख की गई है। 553 सरकारी और 231 निजी प्रयोगशालाएं जांच में लगी हुयी हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रतिदिन दो लाख जांच करने की क्षमता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा