दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-रोधी टीके की 1.87 लाख से अधिक खुराक दी गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2021

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-रोधी टीके की 1.87 लाख से अधिक खुराक दी गईं, जिसके साथ ही अब तक शहर में 1,67,76,537 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। को-विन पोर्टल से यह जानकारी मिली है।

पोर्टल के मुताबिक, अब तक दी गईं कुल खुराक में से 51,90,399 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। बृहस्पतिवार को टीके की 1,87,774 खुराक दी गईं।

 

इसे भी पढ़ें: देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 80 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

 

दिल्ली सरकार के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार को कोवैक्सीन की 4,000 खुराक प्राप्त हुईं। दिल्ली के पास बृहस्पतिवार सुबह तक कोवैक्सीन की 67,300 जबकि कोविशील्ड टीके की 4,81,020 खुराक उपलब्ध थीं जोकि आने वाले दो दिन में उपयोग हो जाएंगी।

 

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana