Health Tips: मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकती हैं ये मॉर्निंग हैबिट्स

By मिताली जैन | Aug 17, 2025

चाहे बात वेट लॉस की हो या फिर बेहतर डाइजेशन की, मेटाबॉलिज्म का बेहतर तरीके से काम करना बहुत ही जरूरी है। अमूमन देखने में आता है कि लोग मेटाबॉलिज्म बूस्टर दवाइयों का सहारा लेते हैं, जबकि अगर आप अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में नेचुरली काफी मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: Mental Health: डिप्रेशन का शिकार होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, जानिए पेरेंट्स कैसे करें मदद

करें मेडिटेशन 

अमूमन लोगों को लगता है कि मेडिटेशन सिर्फ मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है, जबकि इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, आज के समय में हर कोई तनावग्रस्त रहता है, लेकन जब शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है, तो इससे मेटाबॉलिज़्म पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। लेकिन जब तनाव कम होता है तो शरीर फैट बर्निंग मोड में आ जाता है। इसलिए, दिन की शुरुआत में बस 5 मिनट शांत बैठकर मेडिटेशन जरूर करें।

प्रोटीन रिच हो ब्रेकफास्ट

कोशिश करें कि आपके ब्रेकफास्ट में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में हो। इससे आपकी क्रेविंग्स तो कम होती हैं ही, साथ ही साथ प्रोटीन को पचाने में शरीर को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसकी वजह से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। इसलिए, अपने मार्निंग ब्रेकफास्ट में अंडा, पनीर या प्रोटीन स्मूदी अवश्य लें। इससे आपको ज्यादा देर तक भूख भी नहीं लगेगी।

लें कोल्ड शॉवर

अगर संभव हो तो सुबह के समय आप कोल्ड शॉवर जरूर करें। दरअसल, ठंडा पानी ब्राउन फैट को एक्टिव करता है और यह शरीर को गर्म रखने के लिए कैलोरी बर्न करता है। इससे आपको फायदा मिलता है। अगर आप चाहें तो नहाने के आखिर में सिर्फ 30 सेकंड के लिए भी ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Donald Trump के हाथ लगा सुपर-पावर बिल! रूसी तेल खरीदने वाले देशों की खैर नहीं, भारत और चीन पर मँडराया 100% टैरिफ का खतरा!

PM Narendra Modi करेंगे Cabinet की दो दिवसीय चिंतन बैठक की अध्यक्षता, दिल्ली में मंथन

Jammu and Kashmir Udhampur Encounter | उधमपुर के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

PM Modi Birthday: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई