मोरक्को ने महिला विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचकर इतिहास रचा, जर्मनी बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

मोरक्को ने गुरुवार को यहां कोलंबिया को 1-0 से हराकर महिला फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट में जगह बनाकर इतिहास रचा जबकि दो बार का चैंपियन जर्मनी दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर पहली बार नॉकआउट चरण में जगह बनाने में विफल रहा। मोरक्को पहला अरब या उत्तर अफ्रीकी देश है जिसने महिला विश्व कप के ग्रुप चरण की बाधा को पार किया है और टूर्नामेंट में खेल रही आठ नई टीमों में पहली टीम है जिसने नॉकआउट में जगह बनाई। मोरक्को के लिए विजयी गोल पहले हाफ के इंजरी टाइम में अनीसा लाहमारी ने दागा। विरोधी गोलकीपर ने पेनल्टी किक पर शॉट को रोक दिया था लेकिन अनीसा ने रिबाउंड पर गोल दाग दिया। इस जीत की बदौलत मोरक्को ने ग्रुप एच में कोलंबिया के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट में जगह बनाई।

जर्मनी ने इसके बाद विजयी गोल दागने के भरसक प्रयास किए। पोप ने 57वें मिनट में गोल कर भी दिया लेकिन वीएआर (वीडियो सहायक रैफरी) का सहारा लेने पर गोल नकार दिया गया। कुछ समय बाद पोप को गोल करने का एक और मौका मिला लेकिन उनका हेडर से मारा शॉट क्रॉस बार से टकरा गया। जर्मनी को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के 11वें और 12वें मिनट में गोल करने के दो और मौके मिले लेकिन दोनों बार सिडनी लोहमैन का शॉट लक्ष्य से दूर रहा। महिला विश्व कप में नौवीं बार हिस्सा लेते हुए जर्मनी की टीम पहली बार ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रही।

प्रमुख खबरें

Weight Loss Diet में भी खाएं टेस्टी नूडल्स, इस Healthy Recipe से मिनटों में बनाएं Lauki Noodles

वेनेज़ुएला त्रासदी के एक दिन बाद फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप

West Bengal में अब ISKCON देगा Mid-Day Meal, बच्चों की थाली से अंडा गायब, Food Politics पर बवाल

Smartphone की Battery Life बढ़ाएगी ये Secret Trick, बस इन सेटिंग्स को फौरन OFF करें