AI Impact Summit | Shashi Tharoor ने एआई शिखर सम्मेलन की सराहना की, बड़े आयोजनों में छोटी-मोटी गड़बड़ियों को सामान्य बताया

By रेनू तिवारी | Feb 20, 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ की सराहना करते हुए इसे एक बड़ी सफलता बताया है। बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान थरूर ने कहा कि शिखर सम्मेलन के शुरुआती दिन ‘‘बेहद सफल’’ रहे और वैश्विक स्तर के इतने बड़े आयोजनों में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ होना एक सामान्य बात है। थरूर ने कहा कि राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और वैश्विक नेताओं की उपस्थिति प्रभावशाली रही, जो यह संदेश देना चाहते हैं कि कृत्रिम मेधा (एआई) के विकास में दुनिया एक नयी दिशा में आगे बढ़े।

थरूर ने कहा कि शिखर सम्मेलन के शुरुआती दिन “बेहद अच्छे” रहे, लेकिन “कुछ गड़बड़ियां” हुई हैं, जो बड़े आयोजनों में आम बात है। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने एआई शिखर सम्मेलन को “अव्यवस्थित प्रचार कार्यक्रम” कहा और आरोप लगाया कि वहां चीनी उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi में अब सिर्फ ₹5 में भरपेट भोजन, CM Rekha Gupta ने किया 70 Atal Canteens का उद्घाटन

नारायण गुरु पर अपनी नयी पुस्तक के विमोचन के दौरान थरूर ने कहा कि उन्हें शिखर सम्मेलन में जाने का अवसर अभी नहीं मिला, लेकिन वह कल वहां भाषण देंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा राफेल जेट खरीद और ‘मेक इन इंडिया’ कंपोनेंट पर टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर थरूर ने कहा कि कुछ हिस्से भारत में निर्मित किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और देश की सुरक्षा मजबूत करने वाला पहलू बताया। 

'केरल स्टोरी-2' पर तीखी प्रतिक्रिया

जब उनसे आगामी फिल्म ‘केरल स्टोरी-2’ के बारे में पूछा गया, तो थरूर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पहली फिल्म को ‘‘नफरत फैलाने वाली’’ करार देते हुए कहा कि हजारों धर्मांतरण के जो दावे किए गए थे, वे पूरी तरह निराधार थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में कुछ संवेदनशील मामलों को बढ़ा-चढ़ाकर प्रचारित करने से बचना चाहिए।

आगे का कार्यक्रम

शशि थरूर ने बताया कि उन्हें अभी तक व्यक्तिगत रूप से शिखर सम्मेलन में जाने का अवसर नहीं मिला है, लेकिन वह कल (शुक्रवार) वहां पहुंचेंगे और अपना संबोधन देंगे। 

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी