असम में 11 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में 11 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध मॉर्फिन जब्त की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात असम-नगालैंड अंतरराज्यीय सीमा पर नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने दिलाई इलाके में ‘6 माइल’ पर एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली और चालक की सीट के पीछे छिपाकर रखी गई 10.71 किलोग्राम मॉर्फीन बरामद की।

उसने बताया कि वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर अवैध मादक पदार्थों की आपूर्ति करने का संदेह है। उसने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

एक महीने चावल छोड़ा, तो शरीर में दिखे ये 3 बड़े बदलाव, आप भी हो जाएंगे हैरान!

Rahul Gandhi को Putin से मिलने नहीं दिया गया या पुतिन खुद राहुल से मिलना नहीं चाहते? चक्कर क्या है?

Hyderbad House में शुरू हुई Modi-Putin की बैठक, भारत–रूस संबंधों की दशकों पुरानी नींव और नेतृत्व की दूरदर्शिता पर दिया जोर

IndiGo Flight Cancellation |ऑपरेशनल संकट में फंसा इंडिगो, 600 उड़ानें कैंसिल, कंपनी ने मांगी DGCA से राहत, कब सुधरेगा एयरलाइन का सिस्टम?