कनार्टक में मंदिरों के साथ एक जून से खुल सकते हैं मस्जिद और गिरजाघर: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि एक जून से मंदिरों के साथ मस्जिद और गिरजाघर भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जा सकते हैं और सरकार को इस संबंध में केन्द्र सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होटलों को दोबारा खोले जाने के संबंध में भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा,‘‘ एक जून से मंदिर खोल दिए जाएंगे। होटलों और अन्य स्थानों को खोलने के संबंध में हमें दिल्ली में प्रधानमंत्री से अनुमति लेनी होगी। इस संबंध में मैंने पत्र लिखा है, उम्मीद है कि हमें अनुमति मिल जाएगी।’’ उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘ जब हम कहते हैं कि मंदिर खोले जाएंगे तो गिरजाघर और मस्जिदें भी खुलनी चाहिए, उन पर कोई पाबंदी नहीं होगीं’’ उन्होंने कहा,‘‘हमारे देश में कानून सब के लिए समान है .... लेकिन इन सब के लिए केंद्र सरकार की अनुमति की आवश्यकता है। हम इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमें कोरोना वायरस के साथ जीना शुरू करना होगा और इसके लिए कदम उठाने की जरूरत है।’’ येदियुरप्पा का यह बयान मंदिरों को खोलने और मस्जिदों और गिरजाघरों के बारे में कोई उल्लेख नहीं होने पर कुछ वर्गों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में था। 

इसे भी पढ़ें: डीके शिवकुमार ने योगी आदित्यनाथ से कहा, UP आपकी सरकार की निजी संपत्ति नहीं

प्रमुख खबरें

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित