मुनीर को मारने वाला था मोसाद! पाकिस्तान ने इजरायल को भेजा ऐसा मैसेज कि...

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2026

स्विट्जरलैंड में जब दुनिया युद्ध टालने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच चल रही पीस टॉक पर नजरें गड़ाए बैठी थी, ठीक उसी वक्त पर्दे के पीछे पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की हत्या का एक सनसनीखेज प्लान तैयार हो रहा था। ब्राजील के मशहूर जिओपॉलिटिकल एनालिस्ट और पत्रकार पेप एस्कोबार ने लेबनीज-ऑस्ट्रेलियन पॉडकास्टर मारियो नोफाल के शो में यह चौंकाने वाला दावा किया है कि 21 जून को स्विट्जरलैंड में एक बड़ा सुरक्षा संकट खड़ा हो गया था। एस्कोबार के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य खुफिया एजेंसी (MI) को बेहद पुख्ता और विश्वसनीय इनपुट मिले थे कि इजराइल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' वहां मौजूद जनरल आसिम मुनीर और उनके पूरे प्रतिनिधिमंडल को निशाना बनाने की फिराक में है। जैसे ही पाकिस्तान को इस खौफनाक साजिश की भनक लगी, उसने बिना वक्त गंवाए तुरंत रिएक्ट किया और इजराइल को एक ऐसा कड़ा संदेश भेजा जिसने पूरी दुनिया के कूटनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।।

इसे भी पढ़ें: UN की बैठक में China-Pakistan को भारत का करारा जवाब, कहा- Kashmir हमारा आंतरिक मामला है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा नहीं हुआ। स्विस, अमेरिकी और पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से कोई आधिकारिक सेफ्टी अलर्ट जारी नहीं किया गया। ना ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी हत्या की साजिश का जिक्र भी किया। इसके अलावा अब तक ना तो पाकिस्तान सरकार ने और ना ही इजराइल सरकार ने इस दावे को कंफर्म किया है। दोनों देशों की तरफ से इस कथित साजिश को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यानी अभी तक जो कुछ सामने आया है वो मेनली एस्कोबार के दावों और उनके बताए गए सोर्सेस पर बेस्ड है। यह मामला इसलिए भी चर्चे में है क्योंकि हाल के दिनों में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में एक मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें: इस्लामिक NATO में एंट्री लेगा ईरान? पाकिस्तान से हो गया बड़ा ऐलान

अमेरिका ईरान तनाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने खुद को बातचीत कराने वाले देशों में शामिल करने की कोशिश की थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पिछले हफ्ते स्विट्जरलैंड गए थे। वहां वे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अहम डिस्कशंस में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर यह सुरक्षा खतरा पैदा हो गया। एस्कोबार का तो यह भी दावा है कि अगर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां समय रहते इस जानकारी को ना पकड़ती तो यह घटना एक बड़ा इंटरनेशनल क्राइसिस बन सकता था। लेकिन पेपस्कोबार के इस दावे को पाकिस्तान के कई पत्रकारों और पॉलिटिकल कमेंटेटर्स ने सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म द करंट के मुताबिक कई पत्रकारों ने इस कहानी को बेसलेस एंड अनसोर्टेड बाय फैक्ट्स यानी बेबुनियाद और तथ्यों से परे बताया है। सीनियर जर्नलिस्ट सैयद तलत हुसैन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर असीम मुनीर की हत्या की कथित साजिश वाले दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा यह पूरी तरह बकवास है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। 

Stay updated with Latest International News in Hindi https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Nano EV फिर से बनेगी India की शान! एक बयान और अटकलों का दौर

Pakistan Crisis: इमरान खान को रिहा करो वरना भुगतने होंगे नतीजे, PTI की बड़ी चेतावनी, होगा देशव्यापी आंदोलन

झारखंड में ABVP कार्यकर्ताओं की Ranchi में पुलिस से झड़प, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

PM E-Drive Scheme 2028 तक बढ़ी, लेकिन Electric Two-Wheeler पर मिलने वाली Subsidy हुई आधी