प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज हुआ मोस्ट अवेटिड फिल्म राधे श्याम का टीजर

By रेनू तिवारी | Oct 23, 2021

सिनेमा के बॉहुबली प्रभास के 42वें जन्मदिन पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म राधे श्याम के टीजर को रिलीज किया। उन्होंने फिल्म राधे श्याम का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। टीजर से फिल्म में प्रभास के किरदार से पर्दा उठाया गया है। फिल्म में प्रभास विक्रमादित्य के किरदार में नजर आएंगे जो हस्तरेखाविद् और भाग्य बताते हैं। प्रोमो की शुरूआत प्रभास की आवाज से होती हैं। वह बताते हैं कि विक्रमादित्य एक ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी की समझ से परे हैं। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित, राधे श्याम एक पीरियड लव स्टोरी है। 

इसे भी पढ़ें: इस शादीशुदा एक्टर की दीवानी हैं परिणीति चोपड़ा, अपने पास रखती थीं उनकी फोटोज़ और करना चाहती थीं शादी  

प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज हुए फिल्म राधे श्याम का टीजर

प्रभास 23 अक्टूबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खाल दिन पर उन्हें सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों, परिवार और इंडस्ट्री के साथियों की तरफ से शुभकामनाएं दी जा रहीं हैं। उनके जन्मदिन से पहले, राधे श्याम के निर्माताओं ने घोषणा की कि थी कि टीज़र को 23 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सलाखों के पीछे ही रहेंगे आर्यन खान, 30 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत  

प्रभास ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म राधे श्याम का टीजर 

इंस्टाग्राम पर  फिल्म राधे श्याम का टीजर शेयर करते हुए आदिपुरुष अभिनेता ने लिखा, "विक्रमादित्य जल्द ही मुलाकात होगी राधेश्याम के साथ। प्रोडक्शन हाउस, यूवी क्रिएशन्स ने ट्विटर पर लिखा और लिखा, विक्रमादित्य यहां अपना जादू बिखेरने और सभी का दिल जीतने के लिए तैयार है। हमारे प्रिय प्रभास को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! HappyBirthdayPrabhas

राधे श्याम को यूवी क्रिएशंस द्वारा बड़े पैमाने पर निर्मित किया गया है। प्रभास के अलावा, पूजा हेगड़े को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। फिल्म 14 जनवरी 2022 को संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राधेश्याम का मुकाबला सरकारू वारी पाटा और भीमला नायक से होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

प्रमुख खबरें

Ravi Pradosh Vrat 2026: Ravi Pradosh Vrat पर दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं, शाम को इस Muhurat में करें Lord Shiva की आराधना

Astrology Insights: सूर्य और शनि बनाएंगे शक्तिशाली Navpancham Rajyog, इन राशियों के लिए शुरू होंगे Good Days

Kargil Vijay Diwas: भारतीय सेना के अदम्य साहस का प्रतीक, जानें क्यों 26 जुलाई को Indian Army मनाती है गौरव दिवस

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी