आंध्र प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सर्वाधिक नए मामले आए सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

अमरावती। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान आंध्र प्रदेश में संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले सामने आए। आंध्र प्रदेश में मार्च से लेकर सितम्बर 2020 के बीच कोविड-19 की पहली लहर के दौरान मामले पांच लाख के पार चले गए थे, लेकिन दूसरी लहर के दौरान अकेले मई 2021 में 5.71 लाख मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, मई 2021 की शुरुआत में राज्य में संक्रमण के 11.21 लाख मामले थे, जो माह अंत तक 16,93,085 हो गए। 25 मई तक हर पांच दिन में एक लाख मामले सामने आए। हालांकि इनमें एक बार फिर कमी दर्ज की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 महामारी के भीषण प्रकोप से विनिर्माण क्षेत्र में आई जोरदार गिरावट: PMI

16 मई को सर्वाधिक24,171 नए मामले सामने आए और 19 मई को सर्वाधिक 24,819 लोग संक्रमण मुक्त हुए और 22 मई को सर्वाधिक 118 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। 16 मई से 20 मई के बीच कोविड-19 के एक लाख से अधिक मामले सामने आए थे। 17 मई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी सर्वाधिक 2.11 लाख पर पहुंच गई थी। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि जनसंख्या के अनुपात में ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख पर 186 व्यक्ति जबकि शहरी क्षेत्रों में एक लाख पर 263 लोग संक्रमित हुए। अनिल ने बताया कि वहीं पिछले सप्ताह ग्रामीण इलाकों में एक लाख पर 247.8 और शहरी इलाकों में एक लाख पर 383.7 लोग संक्रमित थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर