जो बाइडेन प्रशासन में नामित लोगों में अधिकतर महिलाएं और विभिन्न नस्लों के लोग शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2020

वाशिंगटन। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में नामित लोगों में अधिकतर महिलाएं और अलग-अलग नस्ल के लोग हैं। पूरी टीम में 61 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि अलग नस्ल के 54 प्रतिशत लोग नामित हैं। बाइडन की टीम ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का प्रशासन देश की सबसे अधिक जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए अलग-अलग विचारधारा, पृष्ठभूमि और कुशल प्रतिभावान लोगों को शामिल करेगा। बाइडन और हैरिस ने बुधवार को अपने प्रशासन में 100 से अधिक सदस्यों को नामित करने का लक्ष्य रखा है। ये कुशल लोग व्हाइट हाउस में अपना योगदान देंगे। व्हाइट हाउस प्रशासन अब वास्तविक अमेरिका जैसा दिखेगा और वह पहले दिन से अमेरिकी लोगों की बेहतरी के इरादे से काम करने के लिए तैयार होगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल