कश्मीर में अधिकतर लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज घर में ही अदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

श्रीनगर। कश्मीर में सरकारी आदेश के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतर लोगों ने अलविदा जुमा (रमजान महीने का आखिरी शुक्रवार) की नमाज अपने-अपने घर के अंदर ही अदा की जबकि घाटी के कुछ अंदरुनी हिस्सों की मस्जिदों में जमात के साथ नमाज अदा की गई। श्रीनगर के निचले इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में हर साल करीब एक लाख लोग नमाज के लिए एकत्र होते थे लेकिन इस अलविदा जुमा को यह बिल्कुल सुनसान दिखाई दी। 

कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर सरकार ने धार्मिक स्थलों पर भीड़ एकत्र करने से रोक लगायी हुई है। हजरतबल समेत किसी भी बड़ी मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा नहीं की गई। मुख्य सड़कों पर मौजूद लगभग सभी मस्जिदें बंद रहीं।

प्रमुख खबरें

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित