बिहार के सहरसा जिले में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2024

बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला और उसकी बेटी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तथा श्वान दस्ते ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अधीक्षक ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच के लिए सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। दुष्कर्म की आशंका के बारे में पूछे जाने पर हिमांशु ने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के निरीक्षण के दौरान इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मेडिकल बोर्ड का गठन करने के लिए सिविल सर्जन से कहा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

ISRO की भूमिका नहीं होगी कम, IN-SPACe प्रमुख Pawan Goenka ने दिया स्पष्टीकरण

Punjab Power Crisis: कोयला संकट से पंजाब में 1500 MW उत्पादन ठप, बत्ती गुल

Tier-2 और Tier-3 शहरों के Startup में भारी नवाचार क्षमता, बोले Jitendra Singh