बुलंदशहर में तीन साल की बेटी की हत्या के आरोप में मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2025

बुलंदशहर जिले की नरौरा थाना पुलिस नेअपनी तीन साल की बच्ची की हत्या के आरोप में मां और उसके प्रेमी को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सीमा के आरोप झूठे पाए गए और सीमा व उसके प्रेमी यतेन्द्र उर्फ पिच्चू द्वारा बच्ची की हत्या करना प्रकाश में आया।

शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, सीमा ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है तथा अब वर्तमान में वह यतेन्द्र के साथ रहती है।

उन्होंने बताया कि सीमा और यतेन्द्र का अहमदगढ़ कस्बे की रहने वाली महिला ललतेश व अन्य लोगों से विवाद चल रहा था। वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाना चाहते थे इसलिए दोनों ने मिलकर दिव्यांशी की हत्या करने की साजिश रची तथा बच्ची का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर गंगनहर नरौरा में फेंक दिया। सिंह ने बताया कि उसके बाद दोनों ने थाना नरौरा में ललतेश व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन