जेपी नड्डा की ससुराल में हुई जमकर खातिरदारी, जमाई षष्ठी पर सास ने दी सोने की अंगूठी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2022

जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जबलपुर स्थित ससुराल में आखिरी दिन जमकर खातिरदारी हुई। बंगाली समाज में जमाई पष्ठी की परम्परा है। संयोग से जून माह में यह तिथि पड़ी। नड्डा का ससुराल में स्वजन ने पूजन किया। सास जयश्री बैनर्जी ने खुद इस रस्म को निभाई। उन्होंने चंदन का टीका और फूलमाला पहनाकर दमाद का पूजन किया। उन्हें उपहार में सोने की अगूंठी और कोसे का धोती-कुर्ता उपहार दिया। इसके बाद उनके लिए 25 तरह के व्यंजन तैयार किए गए। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया और राहुल को मिले नोटिस पर JP नड्डा का तंज, बोले- क्या अपराधी को कभी अपराध स्वीकार करते सुना है ? 

जमाई के लिए जयश्री बैनर्जी के परिवार ने खास तैयारी की। दो दिन से घर में रहने के बावजूद वे बाहर ही भोजन कर रहे थे। आखिरी दिन उनके लिए विशेष बंगाली व्यंजन तैयार हुए। 25 तरह के व्यंजन, जिसमें दाल-चावल से लेकर तरह तरह के व्यंजन तैयार हुए। बताया गया कि जयश्री बैनर्जी और उनकी बहुओं ने यह भोजन विशेषतौर पर तैयार करवाया। भोजन की बड़ी थाली में सभी व्यंजन परोसा गया। इस कार्यक्रम में परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। दोपहर करीब एक बजे नड्डा को विदाई दी गई। वे सीधे डुमना एयरपोर्ट रवाना हेा गए जहां से दिल्ली के लिए एलायंस एयर की उड़ान से गए।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल