बेटी को यूक्रेन से वापिस लाने के लिए मां ने मांगी सीएम हेल्पलाइन से मदद, जवाब मिला कि यूक्रेन के थाने में करें रिपोर्ट

By सुयश भट्ट | Feb 23, 2022

भोपाल। रूस-यूक्रेन युद्ध की आशंका के बीच मध्य प्रदेश के कई परिवार तनाव में हैं। कई बेटे-बेटियां यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। और उनके परिजन सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। CM हेल्पलाइन का इस मामले में बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें:ज्योतिरादित्य सिंधिया बनेंगे मुख्यमंत्री ! जैन मुनि की भविष्यवाणी- हो सकता है आप इन्हें CM के रूप में देखें 

आपको बता दें कि एक मां ने अपनी बेटी को भारत लाने के लिए मदद मांगी तो जवाब मिला कि यूक्रेन के किसी थाने में शिकायत करें। एमपी के विदिशा जिले की मां की बेटी सृष्टि शेरी विल्सन यूक्रेन की राजधानी कीव में पढ़ाई कर रही है। युद्ध की आशंका के बीच वह भारत आना चाहती है, लेकिन उसे वापसी का कोई तरीका नहीं मिल रहा।

जानकारी के अनुसार उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में कॉल किया, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। मां वैशाली विल्सन ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन हैं। उनकी बेटी सृष्टि शेरी विल्सन यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। उसका वहां 5th सेमेस्टर चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में हुआ पंचायतो का नए सिरे से परिसीमन, जिले में बढ़ी 35 पंचायतें 

वहीं वैशाली ने कहा कि वो अपनी बेटी को युद्ध भरे माहौल से निकालने की लगातार कोशिश कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार कई अधिकारियों से भी बात करने का प्रयास किया लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल सका। और थक-हारकर जब उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी।

उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर कॉल कर कहा कि उनकी बेटी यूक्रेन में फंसी है। उसे वापस लाने में उनकी मदद करें। तब उनसे कहा गया कि यूक्रेन के थाने में मामला दर्ज कराओ। वैशाली ने यह भी बताया कि उन्होंने PMO में भी संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

Jabalpur Cruise Accident | मौत के आख़िरी पलों का खौफ़नाक वीडियो आया सामने, सील बंद थीं लाइफ जैकेट, क्षमता से अधिक सवार थे लोग | Video

Global Tensions के बीच RBI गवर्नर का ऐलान, भारत की मजबूत बुनियाद और बढ़ाएगी Economy की रफ्तार

वोटों की गिनती से पहले TMC का एक्शन, Mamata Banerjee और Abhishek ने एजेंट्स संग की वर्चुअल बैठक

Narada Jayanti 2026: ज्ञान-बुद्धि का मिलेगा वरदान, इस Special Puja विधि से करें देवर्षि को प्रसन्न