Mother's Day Gift Ideas: मां के लिए परफेक्ट हैं ये Trending Silver बिछिया, देखें Latest Designs

By दिव्यांशी भदौरिया | May 02, 2026

हर साल मई के महीने में मदर्स डे को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास डे पर बच्चे अपनी मम्मी को खुश करने के लिए तमाम सरप्राइज गिफ्ट देते हैं। अपनी मां को यादगार तोहफा देना और इस पल को सेलिब्रेट करना काफी शानदार होता है। यदि आप भी इस मदर्स डे पर अपनी मम्मी को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली बिछिया गिफ्ट कर सकते हैं, ये बिछिया पैरों की शोभा बढ़ाएंगी। 

मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मां को गिफ्ट में खूबसूरत स्टर्लिंग सिल्वर डिजाइनर बिछिया दे सकते हैं। इन दिनों इस तरह की बिछिया का ट्रेंड काफी चल रहा है और यह उनके पैरों में खूबसूरती के चार चांद लगा देगी। इस तरह की बिछिया को आप बाजार से खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

स्टोन वाली बिछिया

अपनी मां को गिफ्ट में आप स्टोन वाली चांदी की बिछिया दे सकते हैं, इस तरह की डिजाइन वाली बिछिया आपको बजट में मिल जाएंगी। यह तोहफा आपकी मम्मी के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इस पल को यादगार बनाने के लिए स्टोन सर्कुलर वाली बिछया गिफ्ट कर सकते हैं।

पीकॉक शेप बिछिया

मदर्स डे को खास बनाने के लिए आप अपनी मम्मी को गिफ्ट सबसे बेहतरीन पीकॉक शेव स्टोन वाली बिछिया दे सकते हैं। इन दिनों इस तरह के डिजाइन काफी ट्रेंड में है। यह डिजाइन मम्मी को काफी पंसद आएगा। इसको आप नजदीका बाजार से खरीद सकते हैं या डिजाइन को बनवा सकते हैं।

फ्लावर शेप बिछिया

आजकल फ्लावर शेप की बिछिया काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह के डिजाइन लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस मदर्स डे आप भी अपनी मम्मी के लिए फ्लावर शेप बिछिया को गिफ्ट कर सकते हैं। यह डिजाइन मम्मी के पैरों में चार चांद लगा देंगे। इसको आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं या फिर बाजार से भी खरीद सकते हैं।

क्रिस्टल एनामेल टो रिंग्स

इस तरह की खूबसूरत एनामेल टो रिंग्स को गिफ्ट कर सकते हैं। यह डिजाइन आपकी मम्मी को काफी पसंद आएगी। किसी भी नजदीकी सुनार की दुकान से इस तरह की डिजाइन को खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। यह गिफ्ट देखकर आपकी मम्मी काफी खुश हो जाएगी। 

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर