By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026
नयी दिल्ली, चार अगस्त वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड (एमएसडब्ल्यूआईएल) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में शुद्ध लाभ 1.55 प्रतिशत बढ़कर 145.32 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 143.10 करोड़ रुपये था। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 3,407.26 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,494.03 करोड़ रुपये थी।
यह हमारे ग्राहकों के साथ लगातार बेहतर क्रियान्वयन और मूल्य सृजन की क्षमता को दर्शाता है।