ग्वालियर से भिंड जा रही बस से टकराई मोटरसाइकिल, आग लगने से बस जलकर खाक

By दिनेश शुक्ल | Apr 26, 2021

भिंड। मध्य प्रदेश में ग्वालियर से भिंड की ओर जा रही बस में सोमवार सुबह अचानक ही भीषण आग लग गई। 35 यात्रियों से भरी बस ने बाइक से टकराने के बाद आग पकड़ी। एनएच-92 पर हुई इस घटना के बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। वही बस यात्रियों को बचा लिया गया, बाइक सवार भी पूरी तरह सुरक्षित है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में तीखे होने लगे गर्मी के तेवर, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

इस दौरान बस ड्राइवर ने जल्दी से सवारियों को बाहर निकलने के लिए कहा। सवारियों ने अफरा-तफरी के माहौल के बीच बस से नीचे उतर कर अपनी जान बचाई। इधर सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को भी बुलवा लिया गया। बस से उतरते में कई सवारियों का सामान छूट गया था, जो बस के साथ ही धू धू कर जल गया। फायर ब्रिगेड की मदद से पुलिस ने बस में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस अब पूरी पड़ताल कर रही है।

प्रमुख खबरें

UCC पर रुख तय करने से पहले कानून की समीक्षा करेगी JD(U), Nitish Kumar ने बुलाई बैठक

Trinetra Ganesh Temple: Ranthambore के Trinetra Ganesh को चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामना भेजते हैं श्रद्धालु

Vande Mataram विवाद पर Priyank Kharge की BJP को खुली चुनौती, बिना देखे पूरा गाएं नेता

UP PGT Recruitment: यूपी में 2,607 प्रवक्ता पदों पर भर्ती, 18 सितंबर से करें आवेदन