West Bengal में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत, जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ईएम बाईपास पर बुधवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक खड़े वाहन से टकरा जाने से 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। अधिकारी ने कहा, ‘‘तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मंगलवार देर रात करीब दो बजे सिंहबाड़ी में ‘ट्रैफिक सिग्नल’ के पास एक खड़ी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गया।’’

उन्होंने बताया कि उसे तुरंत एम आर बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सर्वे पार्क पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण को US Supreme Court की मंजूरी

NCW को सालाना मिलती हैं 1.5 लाख शिकायतें, घरेलू हिंसा के मामले सर्वाधिक: Vijaya Rahatkar

Govardhan Puja Vidhi: भगवान कृष्ण की आराधना का पर्व है Govardhan Puja, जानिए मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

US Defense Secretary Pete Hegseth के खिलाफ अपनी ही पार्टी के सांसद ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव