मोटोरोला का नया बजट फोन ई7 प्लस लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

By शैव्या शुक्ला | Sep 25, 2020

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपना नया बजट फोन मोटो ई7 प्लस भारतीय मार्केट में उतार दिया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही इस फोन को ग्‍लोबल मार्केट में 149 यूरो (करीब 12,800 रुपये) में लॉन्‍च किया गया था। दस हजार से कम दाम वाले मोटो ई7 प्लस में, डुअल रियर कैमरा, वॉटरड्रॉप-स्‍टाइल नॉच और 5,000 एमएएच बैटरी जैसी खूबियां हैं। मोटोरोला के इस लेटेस्ट फोन की एक और खास बात है कि इसमें आपको डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन और गूगल लेंस मिलेगा। इस मोबाइल में आपको फेस अनलॉक फीचर के साथ वॉटर रिपेलेंट डिज़ाइन मिलता है जो कुछ हद तक पानी से होने वाले नुकसान से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी के साथ Poco X3 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और सभी फीचर्स

चलिए विस्तार से जान लेते हैं मोटो ई7 प्लस के सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस व कीमत के बारे में-

मोटो ई7 प्लस का कैमरा-

इस स्मार्टफोन के कैमरे में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एक 48 एमपी का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके अतिरिक्त आपको 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा सेंसर मिलता है। इस कैमरे में नाइट विज़न टेक्नोलॉजी है, जो लो-लाइट में बेहतर फोटोग्राफी के लिए बेहतर ऑप्शन है। साथ ही सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। 

मोटो ई7 प्लस के फीचर्स-

मोटो के इस फेमस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का मैक्स विज़न एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिज़ल्यूशन 720x1600 पिक्सल्स है। साथ ही, आपको फोन में 64 जीबी की स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। मोटोरोला के इस बजट स्‍मार्टफोन में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी है, जो 10 वॉट फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह बैटरी दो दिन से ज्‍यादा चलेगी।  

मोटो ई7 प्लस के स्पेसिफिकेशन्स-

मोटो ई7 प्लस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 460 एसओसी प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा आपको फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू और 4जीबी की रैम भी मिल रही है। इस फोन के पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस मोबाइल में माइक्रो यूएसबी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्‍लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ऐ-जीपीएस और 3.5एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर उपलब्‍ध हैं।

इसे भी पढ़ें: VIVO S1 Pro की कीमत में हुई कटौती, जानिए नई कीमत और सारे फीचर्स

मोटो ई7 प्लस की कीमत-

कंपनी ने इस मोटो ई7 प्लस स्मार्टफोन का केवल एक ही वेरियंट बाज़ार में उतारा है, जिसकी कीमत 9,499 रुपये है। यह प्राइस इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। मोटो ई7 प्लस सिर्फ दो ही कलर ऑप्शन में मौजूद है- मिस्टी ब्लू और ट्वाईलाईट ऑरेंज। मोटोरोला का यह नया फोन ई-कॉम वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। और इसकी पहली सेल 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

- शैव्या शुक्ला 

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं