पंजाब में किसानों के आंदोलन के तीसरे दिन 128 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2021

फिरोजपुर। पंजाब में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को तीसरे दिन भी किसानों ने रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे 128 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुईं। रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों के अनुसार 59 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 34 ट्रेनों को उनके नियत प्रस्थान स्टेशन की जगह किसी दूसरे स्टेशन से चलाया गया और 35 ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया।

इसे भी पढ़ें: देशी बम बरामदगी मामले में एनआईए ने तीन युवकों के विरूद्ध आरोपपत्र दाखिल किया

उन्होंने कहा, हम यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए कम दूरी के स्टेशनों के बीच ट्रेनें चलाने की कोशिश कर रहे हैं। किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने सोमवार को आंदोलन शुरू किया था। वे पूर्ण कर्ज माफी, कृषि कानूनों के खिलाफ साल भर चले आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं