फिल्म ‘होटल मुंबई’ मानवता के धर्म को रेखांकित करती है- अनुपम खेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

न्यूयार्क। अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि नवंबर 2008 में मुंबई के ताज महल होटल पर हुए लश्कर ए तैयबा के हमले की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म ‘होटल मुंबई’ आतंकवादी हमले के समय लोगों के धैर्य का सम्मान करती है और इस बात को रेखांकित करती है कि ‘मानवता का धर्म’ सबसे महत्वपूर्ण है।

खेर ने इस फिल्म में हेमंत ओबराय की भूमिका अदा की है जो होटल का शेफ है और वास्तविक जीवन में एक हीरो है। उसने ताज पर हमले के दौरान असाधारण साहस का प्रदर्शन करते हुये होटल के कई अतिथियों और कर्मचारियों की जान बचाई थी।

इसे भी पढ़ें: "द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर" के प्रदर्शन को लेकर एनएसयूआई की धमकी

अनुपम खेर ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘एक अभिनेता के रूप में यह एक मुश्किल फिल्म थी। यह भावनात्मक रूप से थका देने वाली और मानसिक रूप से परेशान करने वाली थी।’’निर्देशक एंटोनी मैरास ने ‘होटल मुंबई का निर्देशन किया है और रविवार को यहां इसका प्रीमियर किया गया ।फिल्म में देव पटेल भी नजर आएंगे।यह फिल्म 29 मार्च को अमेरिका में प्रदर्शित होगी।

प्रमुख खबरें

CAPF जवानों के सम्मान और हक के लिए Rahul Gandhi का संकल्प, बोले- खत्म होगी नाइंसाफी

NTET 2026 Apply: AYUSH में Teacher बनने का सुनहरा मौका, NTET 2026 Registration शुरू, जानें Exam Date और प्रक्रिया

भारतीय बाजार में Volkswagen की बड़ी छलांग: 2030 तक 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, इलेक्ट्रिक और CNG पर दांव

US vs Vatican: युद्ध-विरोधी बयान पर Pope को Trump की धमकी, कहा- हमारा पक्ष लो