फोन पर महिला के साथ 3 पुलिसकर्मियों ने किया अभद्र तरीके से बातचीत, हुए संसपेड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

बैतूल (मप्र)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में फोन पर एक महिला से अभद्र तरीके से बातचीत करने के मामले में एक उप निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की अनुमंडल अधिकारी नम्रता सोंधिया ने मंगलवार को बताया कि महिला के पति ने बैतूल की जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिमाला प्रसाद में शिकायत की कि तीन पुलिसकर्मियों ने फोन पर उसकी पत्नी के साथ लंबी, आपत्तिजनक और अभद्र बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: पहले से शादी-शुदा होने के बावजुद शख्स ने की दुसरी शादी, 8 माह की गर्भवती होने के बाद घर से भगाया

अधिकारी ने बताया कि इसके कारण शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा शिकायत की जांच और तथ्यों के सत्यापन के बाद एसपी ने मंगलवार को जिले के आमला पुलिस थाने में पदस्थ उप निरीक्षक अमित पंवार, प्रधान आरक्षक बलराम सरयाम और आरक्षक आदित्य बेले को निलंबित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि निलंबन के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को बैतूल के पुलिस रक्षित केंद्र से संबद्ध किया गया है।

प्रमुख खबरें

रामपुर तिराहा कांड में घायल दो Uttarakhand आंदोलनकारियों को मिलेगी 20 हजार रुपये अतिरिक्त मासिक मदद

कन्हैयालाल हत्याकांड: Rajasthan High Court ने 8 आरोपियों पर तय NIA कोर्ट के आरोप बरकरार रखे

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित