एमपी विधानसभा का सत्र जारी, आधा दर्जन से ज्यादा विधायक सदन से रहे नदारत

By सुयश भट्ट | Mar 15, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश का विधानसभा सत्र जारी है। सत्र के सातवें दिन सदन में विभिन्न मुदों पर चर्चा हुई। सदन में पेंशन बहाली, आरजीपीवी में भ्रष्टाचार सहित प्रथम बार के विधायकों को प्रश्न पूछने का मौका दिया गया। लेकिन आधा दर्जन माननीय विधायक सदन से नदारत रहे।

इसे भी पढ़ें:MP में जल्द होगी 13 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान 

वहीं विधानसभा में प्रथम बार के विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कहा प्रश्नकाल में प्रथम बार के विधायकों का अनुपस्थित रहना चिंता का विषय है। सदन में प्रथम बार के विधायकों को सवाल पूछने का मौका दिया गया था। हालांकि आधा दर्जन विधायक अपने सवाल पूछने के समय ही सदन से गायब रहे।

आपको बता दें कि सदन में आज पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा भी गूंजा। विपक्ष ने यह मुद्दा उठाया। विपक्षी विधायकों ने पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा की मांग की। चर्चा नहीं होने पर असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन का वॉकआउट कर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर