MP बीजेपी अध्यक्ष ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा,गौरव दिवस कार्यक्रम का दिया उन्हें न्यौता

By सुयश भट्ट | Sep 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आदिवासी अधिकार यात्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हमकर निशाना साधा है। वीडी शर्मा ने आदिवासी अधिकार यात्रा को ‘धोखा यात्रा’ बताया है। उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब, जनजातियों का अधिकार छीनने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ को यात्रा निकालने का अधिकारी ही नहीं है। जनजातीय समाज के लोग ही पूछ रहे हैं कि उनके कल्याण के लिए क्या काम किया। सहरिया समाज को शिवराज सरकार 1-1 हजार रुपए देती थी जिसे कमलनाथ ने छीन लिया था।

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में फूट डालो राजनीति करो की राजनीति करती आई है। जनजातीय मंत्रालय बीजेपी ने बनाया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा, टंट्या भील के लिए कांग्रेस ने कुछ किया हो तो कमलनाथ बताएं। बिरसा मुंडा की जयंती पर घोषित अवकाश का क्या कमलनाथ विरोध करने गए हैं।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस की आदिवासी अधिकार यात्रा पर बीजेपी सरकार ने उठाएं कई सवाल, कहा - कांग्रेस को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीधे न आकर जयस के नाम पर आती है। सम्बल योजना बंद करने वाले कमलनाथ आज यात्रा पर गए हैं। सत्ता में आने के लिए आप को प्रयास कर रहे है, ये सब भ्रम ही रहेगा। कमलनाथ को आदिवासियों की बात करने का ही अधिकार नहीं है। वहीं बीजेपी 15 नम्बर को बिरसा मुंडा के गौरव दिवस कार्यक्रम में कमलनाथ को आमंत्रित करेगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार