मध्य प्रदेश उपचुनाव: इंदौर में अंतिम नतीजों से पहले जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

इंदौर। जिले की सांवेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा से पहले ही मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट की जीत के भरोसे की बुनियाद पर जोरदार जश्न मनाना शुरू कर दिया। मतगणना की शुरूआत से ही सिलावट अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू से आगे चल रहे हैं। 

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के 10वें राउंड के बाद सिलावट ने गुड्डू पर 18,341 वोटों की बढ़त बना ली थी। इस बीच, जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मतगणना की धीमी गति को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू के चुनावी एजेंट की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया, ‘‘संबंधित रिटर्निंग अफसर ने इस आपत्ति का निराकरण कर दिया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 3 मंत्री रुझानों में चल रहे हैं पीछे, सिंधिया के प्रभाव वाली 7 सीटों पर कांग्रेस आगे 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीद जताई कि सांवेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को हुए मतदान का अंतिम परिणाम मंगलवार देर शाम तक घोषित कर दिया जाएगा। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट पर सिलावट और गुड्डू समेत कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे और कोरोना वायरस महामारी के बीच भी इस क्षेत्र के 2.70 लाख मतदाताओं में से 78 प्रतिशत ने मतदान किया।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...