सिंधिया ने भाजपा उम्मीदवारों को दी जीत की बधाई, बोले- उम्मीद है सभी जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे

By अनुराग गुप्ता | Nov 10, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती में सत्तारुढ़ भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस सात सीटों पर और बसपा एक सीट पर आगे हैं। इस बीच राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत की बधाई दी है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 3 मंत्री रुझानों में चल रहे हैं पीछे, सिंधिया के प्रभाव वाली 7 सीटों पर कांग्रेस आगे 

सिंधिया ने ट्वीट किया कि मप्र विधानसभा उपचुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी उम्मीदवार जनसेवा और अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा